"Every day is a new day, and you'll never be able to find happiness if you don't move on"- Carrie Underwood
पूरे छः महीने से मैंने उससे बात नहीं की थी - एक शब्द भी नहीं। और आज ही के दिन तो पिछली साल, मैं उससे मिला था। हाँ हाँ , मुझे अच्छे से याद है कि किसी ने पीछे से मेरे कंधे पर हाथ रख कर धीरे से पूछा था कि - "क्या आपको पता है, टेबल टेनिस कोर्ट किधर है",और मैंने कितने बेपरवाह होकर बोल दिया था कि -"मुझे पता नहीं।"
आज सीढ़ियों पर दौड़ते समय ना जाने कहाँ से मुझे, उसका कॉरिडोर में तेज दौड़ना याद आ गया। कुछ खाली कुर्सी अब भी चर्र-चर्र करती रहती हैं। वैसे तो मुझे मुश्किल काम पसंद हैं। पर अभी मैं संशय में हूँ कि उसे ऐसे ही याद करते रहना 'मुश्किल' है या 'मूव ऑन' ज्यादा मुश्किल है। पर मुझे पूरी उम्मीद थी कि मेरा मन 'मूव-ऑन' को ही मुश्किल मानेगा।

Grow up...
ReplyDeleteI tried to write something different but they r boring.
ReplyDelete