Dec 26, 2018
Feb 1, 2018
Wash Room (वॉशरूम)
आज रात का खाना शाम को ही थोड़ा जल्दी हो गया था | सब इधर-उधर हो गए थे | मुझे भी इसी बीच वॉशरूम जाना पड़ गया | मुझे बाहर कोई काम भी नहीं था तो वॉशरूम में ही थोड़ा अधिक समय लगा देने की सोची |
छोटा भाई बैठक के कमरे में सोफों पर से सामान उठाकर नियत स्थान पर रखने लगा | भाभीजी ने भी झाड़ू निकालना शुरू कर दिया |
शाम की शांति की वजह से बाहर की आवाजें वॉशरूम में साफ़ सुनाई दे रही थीं | मुझे भी दिनभर के कामों की थकान से थोड़ा आलस सा आने लगा था | तभी पापाजी व भाई के 'कॉमन-रूम' से हँसने की आवाजें आने लगीं | रोज की गपशप शुरू हो चुकी थी | पापा दिन-भर के किस्सों को चटकारे ले-ले कर सुना रहे थे और शेष लोगों को हँसने के अतिरिक्त क्या काम |
भाभी भी घर के खुले हुए दरवाज़े और खिड़कियाँ लगा-कर 'कॉमन-रूम' में जा चुकी थीं | इसी बीच किचन से खट-पट की आवाज़ बंद हो गई; शायद मम्मी ने सारे बर्तन धो लिए होंगे |
मेरे बिना शायद कुछ ऐसा ही, होता होगा मेरा घर | एक क्षण को लगा कि शायद अब मेरी घर में कोई ज़रूरत नहीं थी | फिर लगा जैसे मृत्यु पश्चात मेरा भूत मेरे घर को देख रहा हो | मुझे 'वॉशरूम' में काफी देर हो चली थी | तभी पाँच साल के भतीजे ने आवाज़ लगाई,- "चाचा! जल्दी बाहर निकलो; मुझे 'नीर-तीर'* खेलना है |
'नीर-तीर'*- यह एक खेल है जिसमें , नीर' कहने पर चटाई पर तो, तीर' कहने पर उससे बाहर कूदना होता है |

Subscribe to:
Comments (Atom)